फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Sun, 02 Oct 2022 01:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

भूकंप महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप का झटका इतनी तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। रविवार सुबह लोग आम दिनों की तरह दैनिक क्रियाकलापों में व्यस्त थे, कि इसी बीच 10:43 बजे भूकंप तेज झटका आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बाड़ाहाट रेंज में ग्राम नाल्ड के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।

विज्ञापन


इधर, तहसीलदार बड़कोट शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। वहीं भूकंप के झटके ने अक्टूबर माह में ही वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी।

बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें