फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के चार लोगों को उठाने की चर्चा, पीएफआई से जुड़े बताए जा रहे हैं चारों

Sun, 02 Oct 2022 11:25 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन पर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बैन लगाया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां देशभर में संगठन से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
NIA - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम के ज्वालापुर क्षेत्र से चार लोगों को उठाने की चर्चा है। चारों लोग हरिद्वार में किराए के कमरे रह रहे थे। टीम चारों को पकड़कर ले गई लेकिन स्थानीय पुलिस बेखबर है। चर्चा है कि उठाए गए चारों लोग पीएफआई से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन पर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बैन लगाया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां देशभर में संगठन से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। ऐसे में संगठन से सीधे या फिर अन्य माध्यम से संपर्क में आए लोगों को उठाया जा रहा है। ज्वालापुर संवेदनशील इलाका है। ज्वालापुर में दो दिन से एक टीम घूम रही थी। टीम आईबी और एनआईए की बताई जा रही है। इसमें एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही पांच कर्मचारी बताए जा रहे हैं। 

चर्चा है कि टीम ने शुक्रवार देर शाम ज्वालापुर स्थित मोहल्ला पांवधाई में छापा मारा। वहां से चार लोगों को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। उठाए गए लोगों में एक व्यक्ति की कपड़े की दुकान और दूसरा मदरसे का हाफिज बताया जा रहा है। दो अन्य लोग भी ज्वालापुर के बताए जा रहे हैं। चारों लोग हरिद्वार से बाहर के रहने वाले हैं। काफी समय से ज्वालापुर में किराये पर रहते हैं। हालांकि, पुलिस बेखबर है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि उनको ऐसी कोई जानकारी नहीं हैं। यदि किसी को उठाया गया होता तो उनका परिवार स्थानीय पुलिस से संपर्क जरूर करता। किसी के परिवार ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। वहीं ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी का कहना है कि इस तरह की टीम के आने की कोई जानकारी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें