फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिये ई-कोर्ट मोबाइल वैन होगी शुरू, इन चार जिलों में मिलेगी सुविधा

Fri, 13 Aug 2021 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

बताया कि आगामी 15 अगस्त से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिये राज्य में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू होगी। यह वैन जिला जजों के नियंत्रण में रहेगी। शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धन्नजय चतुर्वेदी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि आगामी 15 अगस्त से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू होगी।

ऐसे गवाह जो बुजुर्ग और बीमार हैं, न्यायालय तक नहीं आ सकते हैं, उनसे ई-कोर्ट मोबाइल वैन घर जाकर ही बयान लेगी। ताकि मामलों का त्वरित निराकरण हो सके।

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा कि पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके बाद उत्तराखंड उत्तर भारत का ऐसा पहला और देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें