आरटीओ में अब सभी काम एकल खिड़की से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया है। दूसरी ओर आरटीओ में हेल्प डेस्क को भी मजबूत बना दिया गया है।
अब वाहनों के स्वामित्व हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं एक ही खिड़की पर होंगी। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई। तमाम लोगों को एक दिन में ही परमिट ट्रांसफर हो गया। सिंगल विंडो से लोग खुुश इसलिए भी नजर आए, क्योंकि इससे आरटीओ में दलालों का बोलबाला खत्म हो जाएगा।
दूसरी ओर, लोगों की सुविधा के लिए आरटीओ में हेल्प डेस्क को प्रभावी बना दिया गया है। अगर आपको आरटीओ से जुड़ा कोई भी काम है तो आप कक्ष संख्या छह में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। या आप हेल्प डेस्क के फोन नंबर 0135-2743432 पर फोन करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठाई ने सेवारत कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के साथ ही वरष्ठि प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त दिग्विजय सिंह को भी तैनात किया है। चूंकि उन्हें आरटीओ से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं, इसलिए वह आसानी से सभी बिंदुओं का जवाब दे रहे हैं।
हमने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी व्यवस्थाएं पहले दिन बेहतर रही हैं। जहां कमियां रही, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। हेल्प डेस्क भी और प्रभावी तरीके से मदद को तैयार है।
-दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ प्रशासन, देहरादून