फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांवड़ यात्रा में ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को मिलेगा एक हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता

Mon, 18 Jul 2022 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांवड़ अवधि में सभी ड्राइवर व कंडक्टर को बसों का संचालन स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों पर करना होगा। 
 
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सोमवार को परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन


निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि इस बार कांवड़ यात्रा 17 जुलाई से 26 जुलाई के बीच होगी। इस अवधि में सभी ड्राइवर व कंडक्टर को बसों का संचालन स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्गों पर करना होगा। 

कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से दिल्ली मार्ग बंद हो जाने पर वैकल्पिक मार्गों पर बसों का भेजा जाएगा, उन मार्गों की सूची सभी मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को निगम मुख्यालय को भेजनी होगी। उसी हिसाब से टिकट मशीन में रूट के मुताबिक किराये का अपडेशन किया जाएगा। कांवड़ के कारण अगर किसी स्थान पर पुलिस प्रशासन रूट डायवर्ट करता है तो मशीन में अतिरिक्त टिकट का विकल्प दिया गया है। कंडक्टर उसी अतिरिक्त दूरी के हिसाब से अतिरिक्त टिकट दे सकेंगे। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की विशेष अवधि 21 जुलाई से 26 जुलाई के बीच कांवड़ क्षेत्र से दिल्ली और स्थानीय मार्गों पर ड्यूटी करने वाले ड्राइवर कंडक्टरों को छह दिन की उपस्थिति में 1500 किलोमीटर अर्जित करने पर एक हजार रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। 

कांवड़ अवधि में अत्यधिक भीड़ होने पर देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने-जाने वाली बसों का संचालन मोतीचूर से और कुमाऊं की ओर से आने-जाने वाली बसों का संचालन गौरीशंकर (चंडीघाट) से, दिल्ली और रुड़की की ओर से आने-जाने वाली बसों का संचालन दक्षद्वीप से किया जाएगा, जिसके लिए मोतीचूर, चंडीघाट और दक्षद्वीप में अस्थायी टेंट लगाकर व्यवस्था की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर प्राइवेट पेट्रोल पंप से भी बस में डीजल भरवा सकेंगे ताकि बस रास्ते में खड़ी न हो।

रूट डायवर्ट होने के बाद बढ़ जाएगा किराया
रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट होने के बाद किराया बढ़ोतरी हो जाएगी। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जहां भी रूट जितना लंबा होगा, उसी हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति सवारी की दर से किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें