ट्रेन के संचालन का संभावित समय
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात 09:45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी
पार्षद बिपिन डोबरियाल ने उठाया रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला
नगर निगम के पार्षद बिपिन डोबरियाल ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन की जमीनों पर अतिक्रमण का मामला डीआरएम के समक्ष उठाया। कहा कि भूमाफिया और प्रॉपर्टी डीलरों ने रेलवे की जमीन पर कब्जे करने शुरू कर दिए हैं। डीआरएम ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। इसे ध्वस्त करा दिया जाएगा।
25 अक्तूबर के आसपास शुरू हो सकता है नई ट्रेन का संचालन
इस माह के अंतिम सप्ताह 25 अक्तूबर के आसपास नई ट्रेन संचालन की संभावना है। कहा कि इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उद्घाटन का समय लिया जा रहा है। उनका समय मिला तो ठीक अन्यथा स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। यह ट्रेन गढ़वाल के रेल यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस से भी अधिक फायदेमंद होगी।