फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : डीजीपी ने किया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, जागरूकता के लिए सीपीयू की टीम को किया रवाना

Mon, 18 Jan 2021 11:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

32वें सड़क सुरक्षा माह पर पुलिस लाइन से 50 मोटरसाइकिलों और दो इंटरसेप्टर वाहनों की एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई फिर पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद ने बताया कि महीने भर के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। इनमें 17 फरवरी तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम 
19 जनवरी- मैड संस्था के साथ जागरूकता कार्यक्रम और स्लोगन, रोड साइन चित्रकला कार्यक्रम। 
20 व 21 जनवरी- वरिष्ठ नागरिक व आमजन के साथ गोष्ठी और उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप, डीएल निरस्तीकरण, ई-चालान सिस्टम आदि की जानकारी दी जाएगी। 
22 से 23 जनवरी- ऑनलाइन निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता। 
24 से 28 जनवरी- परिवहन व स्वास्थ्य विभाग के साथ कमर्शियल वाहनों के चालकों का नेत्र परीक्षण।
29 जनवरी से दो फरवरी- ट्रक, बस, टैक्सी चालकों व यूनियन के प्रधानों के साथ गोष्ठी व डीएल निरस्तीकरण व मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
तीन से पांच फरवरी- एनजीओ को प्रोत्साहित करने के लिए गोष्ठी कर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। 
छह से 10 फरवरी- दुर्घटनाओं के संबंध में सुरक्षा उपायों के क्रम में हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के संबंध में जन-जागरूकता।
11 से 14 फरवरी- बिना हेलमेट व सीट बेल्ट चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान। 
15 से 16 फरवरी- सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए यातायातकर्मियों व वाहन चालकों के साथ आमजन को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण।
17 फरवरी- सभी कार्यक्रमों के दौरान उत्कृष्ट सहयोगी व योगदान के रूप में एनजीओ को पुरस्कृत किया जाएगा।

ऑनलाइन निंबध प्रतियोगिता के लिए करें पंजीकरण 
21 व 22 जनवरी को ऑनलाइन निंबध और स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इच्छुक छात्र https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in  वेबसाइट पर प्रदर्शित विकल्प Click here to registration पर जाकर दी गयी गाइडलाइन के अनुसार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण 18 जनवरी की रात 12 बजे के बाद शुरू किया जाएगा। कार्यक्रमों के अंतिम दिन इन छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

सबसे कम दुघर्टना पर उत्तराखंड रोडवेज को मिले दो पुरस्कार

उत्तराखंड रोडवेज को सड़क सुरक्षा माह के मौके पर दो पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए। न्यूनतम दुघर्टना से जुड़ी दो श्रेणियों में पुरस्कार मिलने पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणबीर सिंह चौहान ने इसे चालकों का सामूहिक प्रयास बताया है। 

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में परिवहन निगम उत्तराखंड को वर्ष 2019-20 के लिए पर्वतीय राज्यों में न्यूनतम दुर्घटना का पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20 तीन वर्षों में न्यूनतम दुर्घटना दर का मिला है। यह पुरस्कार दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह की उपस्थिति में दिए गए। पुरस्कार में दो ट्रॉफी और एक लाख रुपये नकद धनराशि प्रदान की गई। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि चालकों के सामूहिक प्रयास से यह पुरस्कार मिले हैं।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार में मिली धनराशि से न्यूनतम दुर्घटना करने वाले चालकों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह में सचिव सड़क परिवहन गिरधर अरमने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीति आयोग अमिताभ कांत, एनएचएआई के चेयरमैन एसएस संधू मौजूद रहे। इधर, पुरस्कार मिलने पर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने इन पुरस्कारों पर सरकार और परिवहन निगम का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें