फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: देहरादून में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 109 पहुंचा

Thu, 28 Oct 2021 09:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मरीजों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इनमें तीन युवा हैं। वे टर्नर रोड, बल्लीवाला, राजीवनगर, नेहरूग्राम व विकासनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून समेत जिलेभर में डेंगू बीमारी अपना पांव पसार रही है। बृहस्पतिवार को आठ और मरीजों के डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक आठों मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। सभी मरीजों का दून अस्पताल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल समेत अलग अस्पतालों में इलाज चल जा रहा है।

विज्ञापन


डेंगू का डंक: हरिद्वार में डेंगू के 73 नए मरीज मिले, जिले में बढ़कर 343 पर पहुंची पीड़ितों की संख्या

मरीजों में दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इनमें तीन युवा हैं। वे टर्नर रोड, बल्लीवाला, राजीवनगर, नेहरूग्राम व विकासनगर के रहने वाले हैं। अभी भी स्थिति नियंत्रण में है। डेंगू का संक्रमण तेजी से ना फैलने पाए इसको लेकर संबंधित इलाकों में दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार जिले भर में अबतक 200580 घरों में जांच की गई। 9252 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला जिसे नष्ट करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

- डेंगू संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार के हाथ पैरों में तेज दर्द होता है। 
- मरीज को भूख नहीं लगती है। आंखों और सिर में दर्द होता है। 
- जी मिचलाने के साथ ही मरीज को उल्टी व दस्त होने लगती है। 
 - गंभीर स्थिति में शरीर पर लाल चकत्ते निकल आते हैं और नाक से खून आने लगता है। 

डेंगू से बचाव का उपाय 
- घर के आसपास नालियों में पानी ना जमा होने दें। आसपास गंदगी ना होने दें । 
- छत पर यदि कूड़ा करकट है तो तत्काल उसकी सफाई कर दें।
- घर में रखे कूलर को साफ कर दें। नालियों में जला हुआ मोबिल आयल डाल दें। 
- सुबह-शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार के साथ ही सिर और बदन दर्द हो तो इलाज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें