फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून में नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 30 Sep 2021 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दून के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नदी में एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
praveen - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की पहचान प्रवीण भंडारी (20 वर्ष) नाम से हुई है। मृतक देहरादून के शेरा गांव का रहने वाला था। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


युवक की हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक दून के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नदी में एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
 

मृतक क्षेत्र में ही पिकअप वाहन चलाता था। बताया गया कि प्रवीण बुधवार को अपने मालिक की कार लेकर गया था। वह टूरिस्ट को छोड़ने के बाद अपनी मां को गांव लेकर आया था। इसके बाद कार को मालिक के यहां छोड़कर स्कूटर से वापस आ रहा था।

 

रास्ते में एक स्कूल भी पड़ता है। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रवीण के कुछ साथी भी थे। जिसके बाद आज गुरुवार को सुबह आठ बजे नदी से उसका शव मिला। शव पर कपड़े नहीं थे। जिस जगह शव मिला है, वहां से स्कूटर करीब एक किलोमीटर दूर खड़ा था। कुछ दूरी पर खून भी पड़ा हुआ था। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें