कोठियाल ने 19 अप्रैल के दिन ही एसएसबी के बाद अपने सैन्य जीवन की शुरूआत की थी। 19 अप्रैल को ही उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर राजनीतिक जीवन की शुुरूआत भी की।
सेना से जुड़ाव के कई किस्से सुनाए
कोठियाल ने आप पार्टी की ज्वाइनिंग के दौरान यह साफ कर दिया कि उनका फोकस कहां होगा। बदलाव की बात करते हुए कोठियाल ने सेना के कई अनुुुुभव लोगों से साझा किए और सेना की शालीनता, अनुशासन का परिचय भी दिया। कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट के लिए प्रतीक चिह्न भी सामने रखे और रोजमर्रा के जीवन में मिलने वाले लोगों को भी याद किया।
कोठियाल के नेतृत्व का भी संकेत
आप पार्टी ने कोरोना काल में सादगी से ज्वानिंग समारोह का आयोजन कर विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल को प्रमुख जिम्मेदारी देने का संकेत भी दिया। सीधे-सीधे कर्नल कोठियाल को सीएम पद का चेहरा तो घोषित नहीं किया गया लेकिन यह साफ कर दिया गया कि उनके नेतृत्व में ही उत्तराखंड मिशन को अंजाम दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गब्बर सिंह की प्रतिमा भेंट की
कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फौज के स्मृति चिह्न के रूप में कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट के प्रतीक चिह्न गब्बर सिंह प्रतिमा, शेर की प्रतिमा और गोरखा रेजिमेंट की खुखरी भेंट की। आप में शामिल होने के बाद कोठियाल सीधे शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सैन्य धाम गए।
नाम - सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म - गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास - बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि - 26 फरवरी, 1968
शिक्षा - सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां - दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।