फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम तीरथ ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, वैक्सीन का अतिरिक्त कोटा मांगा

Tue, 08 Jun 2021 11:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून और आपदा की स्थिति में मार्ग बंद हो जाते हैं। अतिरिक्त कोटा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर वैक्सीन पहुंचाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मानसून के मद्देनजर वैक्सीन का अतिरिक्त कोटा देने का अनुरोध किया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से करीब आधा घंटे की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में हालात सामान्य होने पर बदरी-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण करने का न्यौता दिया। उन्होंने राज्य को तीन डॉप्लर रडार की स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सीएम तीरथ, छह राजमार्ग घोषित होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग

साथ ही घाटी क्षेत्रों के लिए 10 छोटे डाप्लर रडार की मांग की। उन्होंने राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में ‘एम्स’ की स्थापना या ऋषिकेश  एम्स की शाखा स्थापित करने का भी अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को कंडाली की जैकेट भी भेंट की।
विज्ञापन


जैविक राज्य बनाने को विशेष अनुदान की मांगा
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को आर्गेनिक स्टेट के रूप में विकसित करने के लिए पीएम से विशेष अनुदान देने की मांग की। 

हिमनद जल संसाधन शोध केंद्र मांगा
उन्होंने पीएम से राज्य में हिमनद जल संसाधन शोध केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पर्यावरण अत्यंत संवेदनशील है। इसलिए संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र में हिमनदों व जल स्रोतों के संरक्षण के अध्ययन होना आवश्यक है।

टीकाकरण मुफ्त करने पर जताया आभार
मुख्यमंत्री ने देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ़्त किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को कोविड 19 महामारी से लड़ने के लिए केंद्र से पूरी मदद मिली है। उन्होंने राज्य को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल-लाईन की सौगात देने के लिए साधुवाद किया।
विज्ञापन


कोविड जांच के बाद मिले पीएम से
माना जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने कोविड जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से मुलाकात का निमंत्रण मिल गया। रविवार को कोविड निगेटिव रिपोर्ट न होने से सीएम की पीएम से मुलाकात टल गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें