फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

Tue, 10 Aug 2021 11:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। उनका बुधवार को भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


इस दौरान वह कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिले थे। राज्य के विकास से जुड़े जिन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति दी थी, उनकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर पैरवी करने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के विकास से संबंधित उन योजनाओं की स्वीकृति चाहते हैं जो राज्य की अवस्थापना, कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी हैं। अभी मुख्यमंत्री ने कार्यालय ने स्पष्ट नहीं किया है कि वह मंगलवार को किन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले मंत्री सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली मेें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। इस दौरान महाराज ने उनसे प्रदेश की विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन पर स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश की झीलों के साथ-साथ अनेक नहरों के पुनरुद्धार, नई नहरों के प्रस्ताव केंद्र को प्रेषित किए गए हैं, जिन पर स्वीकृति मिलना जरूरी है। सिंचाई मंत्री ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत पानी से संबंधित 349 करोड़ रुपये की लागत की 422 योजनाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा की। इन योजनाओं से प्रदेश की 19528 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई का कार्य होना है।

उन्होंने भूजल से संबंधित 94 करोड़ रुपये की लागत की 24 योजनाओं के प्रस्ताव (जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में सोलर पंप सेट की स्थापना की जानी है) की स्वीकृति दिए जाने पर भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने महाराज को आश्वस्त किया कि इस पर वह जल्दी ही विचार कर निर्णय लेंगे।

नई दिल्ली में दोनों केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के दौरान लोक निर्माण विभाग के एचओडी हरिओम शर्मा, सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन एवं लघु सिंचाई विभाग के एचओडी बृजेश तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें