मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जो घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। सरकारी विभागों में 22 हजार पदों पर युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। तीन माह में 12 हजार पदों और शेष पर छह माह के भीतर नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। देहरादून से टिहरी झील तक 9 हजार करोड़ की लागत से 35 किलोमीटर लंबी सुरंग की सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है।
इससे महज एक घंटे के भीतर देहरादून से टिहरी पहुंचा जा सकेगा। सीएम ने कहा कि प्रशासन जीरो पेंडेंसी के तहत काम करेगा। प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। जिले स्तर की समस्या यदि सचिवालय तक आएगी तो डीएम की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में प्रत्येक वर्ष प्रकृति पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सरकार ने प्रधानों का मानदेय 3500 रुपये कर दिया है।
इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, टिहरी डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, दायित्वधारी संजय नेगी, रोशन लाल सेमवाल, बेबी असवाल, प्रेमदत्त जुयाल, अतर सिंह तोमर, अब्बल सिंह बिष्ट, दिनेश डोभाल, डा. प्रमोद उनियाल, रवि सेमवाल, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट आदि उपस्थित रहे।
सीएम की घोषणाएं
- नई टिहरी के बांध विस्थापितों के प्लॉट, भूखंड के आसपास कब्जे वाली अतिरिक्त भूमि का भूस्वामी को आवंटन किया जाएगा।
- ढालवाला मलिन बस्ती के लोगों को भूमिधरी का अधिकार दिया जाएगा।
- सकलाना पट्टी के सत्यो में अगले सत्र से राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- बौराड़ी स्टेडिमय का विस्तारीकरण किया जाएगा।
- जाखणीधार के खंडोगी में 50 बेड का आयुष अस्पताल बनेगा।
- बालगंगा महाविद्यालय का प्रांतीयकरण किया जाएगा।
- केमसारी-पिपली होते हुए बाईपास रोड का निर्माण होगा।
- चंबा ब्लॉक के नकोट में स्टेडियम बनेगा।
- पौखाल महाविद्यालय का नामकरण शहीद प्रकाश सिंह कुमाईं के नाम पर होगा।
- पीपलडाली-चाह गडोलिया सड़क का डामरीकरण होगा।
- जीआईसी ढुंगीधार का नाम प्रथम विश्व युद्ध में शहीद प्रताप सिंह के नाम पर होगा।
- चौंदाणा-खैट मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
- जीआईसी कोपड़धार में खेल मैदान।
- राइंका अखोडी में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।