ग्रीन हाउस गैस कम करने के लिए 1148 करोड़ की योजना
बैठक में बताया गया कि विश्व बैंक पोषित उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना को स्वीकृति मिली है। 1148 करोड़ रुपये की योजना 2024 से 2030 तक संचालित होगी। उत्तराखंड में चयनित सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों में पर्वतीय कृषि को लाभदायक बनाना और ग्रीन हाऊस गैस को कम करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत स्प्रिंग शेड मैनेजमेंट से जल निकासी एवं मिट्टी के कटाव में कमी लाने, कृषि क्षेत्र में ग्रीन हाऊस गैस को कम करने, बारानी व परती भूमि पर पौधरोपण कर कार्बन की मात्रा में सुधार करने कार्बन फैंसिंग से कृषकों की आय में वृद्धि करने, बारानी एवं सिंचित फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, उच्च मूल्य फसल उत्पादन के कृषि क्लस्टरों की स्थापना एवं एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर की स्थापना के कार्य होंगे।