दो घंटे की बारिश से सचिवालय परिसर में भरा पानी
राजधानी में बुधवार को दो घंटे की बारिश से सचिवालय परिसर में भी पानी भर गया। इससे आने-जाने वाले अफसरों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब दो घंटे की बारिश से उत्तराखंड सचिवालय परिसर जलमग्न हो गया। मूसलाधार बारिश का असर सचिवालय के कामकाज पर भी पड़ा।
सचिवालय परिसर में पानी भरने से कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव सचिवालय के उस भवन के सामने हुआ, जिसकी चौथी मंजिल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठते हैं। इस कारण अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को गाड़ी से उतरकर सचिवालय बिल्डिंग में प्रवेश करने में काफी परेशानी हुई।