फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मंच पर न बैठाने को लेकर कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद

Mon, 01 Nov 2021 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नौगांव में कृषि उपज बाजार समिति (मंडी) का शिलान्यास करेंगे। वह यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाटी नौगांव क्षेत्र को कृषि मंडी की सौगात देने के साथ ही कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि 25 साल का युवा उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे होगा।

विज्ञापन


सोमवार को सीएम धामी विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए नौगांव पहुंचे थे। वे करीब 3 बजे बड़कोट हेलीपैड पर पहुंचे। वहां पुलिस ने मुख्यमंत्री धामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए सीएम धामी कार्यक्रम स्थल नौगांव पहुंचे। वहां सीएम ने योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। धामी ने कहा कि ‘चार जुलाई से मैंने मुख्य सेवक के रूप में कार्य करना शुरू किया है। मैंने एक-एक क्षण और एक-एक पल को उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित करने का प्रयास किया है। मेरा पहला कर्तव्य है कि उत्तराखंड के हर व्यक्ति  के चेहरे पर मुस्कराहट लाऊं।’ कोरोना काल में माता या पिता को खोने वाले बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुुुरू की गई है। हम मन, वचन और कर्म से उत्तराखंड को आने वाले समय में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

उत्तराखंड जब 25 साल का युवा होगा तो सारा देश युवा उत्तराखंड को देख रहा होगा। उस समय उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे होगा। इस दौरान पूर्व विधायक पुरोला राजकुमार ने सीएम को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला महामंत्री सतेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष मीना रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, मालचंद, राजेश जुवांठा, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, रंवाई घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन चंद आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


संबोधन के बीच में घड़ी पर भी नजर
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री समय को लेकर काफी चिंतित भी दिखे। उन्होंने एक बार घड़ी पर नजर डालकर समय भी देखा। संबोधन में भी कहा कि उन्हें दिल्ली जाना है। यहां आने में विलंब हो गया है। समय की कमी के चलते घोषणाओं में भी जल्दबाजी दिखी जिससे असमंजस की स्थिति भी रही। 

संबोधन में केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं
मुख्यमंत्री धामी का संबोधन का अधिकांश हिस्सा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर रहा। अपने 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा। इसके अलावा चार धामों में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। 

मंच पर बैठने को लेकर हंगामा
जनसभा से पूर्व मंच पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा जैसे ही मंच पर बैठने के लिए बढ़ीं गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने भाजपा जिला संगठन द्वारा दी गई सूची दिखाई जिसमें उनका नाम गायब था। जशोदा राणा दबंगता से मंच तक पहुंचंी और मंच पर मौजूद भाजपा संगठन के लोगों को खरीखोटी सुनाई। पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा और भाजपा संगठन प्रभारी नीरू देवी ने उन्हें शांत करवाया।

विज्ञापन

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

1-नौगांव में आधुनिक मंडी का नव निर्माण-934.05 लाख
2-आराकोट में सेब के भंडारण हेतु नियंत्रित वातावरण भंडार गृह निर्माण-1295.01 लाख
3-पुरोला के पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर्माण- 56.82 लाख
4-मोरी विकास खंड के सालरा मोटर मार्ग निर्माण- 1001.39 लाख
5-मोरी विकास खंड के ओडारा से सरास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्टेज टू -1724.94 लाख
6- मोरी के कोट गांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्टेज टू - 895.67 लाख
7-मोरी के मैदरथ से भंकवान मोटर मार्ग निर्माण स्टेज-2 -562.77 लाख
8-मोरी के मैदरथ भंकवान किमी 2.50 से बेगल मोटर मार्ग निर्माण कार्य स्टेज टू-299.98 लाख
9-मोरी के मुसाई के किमी 7 से मसूरी मोटरमार्ग निर्माण कार्य स्टेज टू-112.42 लाख
10-मोरी के सुनकुंडी जखोल में हेलीपैड निर्माण -115.32 लाख
11-विकास खंड कार्यालय पुरोला आवासीय भवन का निर्माण -157.39 लाख
12-मोरी के नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग के किमी 1 से 4.50 एवं आराकोट नकोट मोटर मार्ग किमी 1 से 7 तक सतह सुधार कार्य-23.00 लाख
13-तियणी पुरोला नौगांव राजमार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग का सतह सुधार -460.00 लाख
14-मोरी के कोटगांव में झील का निर्माण -53.00 लाख
15-राजकीय इंटर कालेज जखोल आवासीय भवन निर्माण-330.08 लाख
16-मोरी के पांव तल्ला के सुनकुंडी तोक में सोलर योजना एवं सिंचाई टैंक निर्माण -12.00 लाख
17-नौगांव ग्राम पंचायत तीयां के बगरका नामे तोक में सोलर पंप एवं सिंचाई टैंक निर्माण- 10.00 लाख
18-मोरी के गैंचवान गांव के लिए सोलर पंप एवं सिंचाई टैंक निर्माण-16.20 लाख
19-पुरोला के पुजेली में सिंचाई हेतु सोलर पंप योजना एवं सिंचाई टैंक का निर्माण -14.00 लाख
20-नौगांव के धारी पल्ली में धौना नामे तोक में सिंचाई टैंक निर्माण -10.00 लाख
21-मोरी के नैटवाड़ बाजार तोक में सोलर पंप योजना का निर्माण -3.80 लाख
22-मोरी विकासखण्ड कार्यालय आवासीय भवन निर्माण -157.94 लाख
23-पुरोला के मेहर गांव में हल्का वाहन मार्ग का मोटर मार्ग में उच्चीकरण एवं डामरीकरण-71.90 लाख
24-राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में समेकित प्रयोगशाला निर्माण- 23.34 लाख 

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं-
1-बद्रासू-नानेई किमी 5 व 6 में आरसीसी मोटर निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य।
2- नुणागाड़ से लूना तक 3 किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग।
3-गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण।
4-मियागाड़ से धाति गुराड़ी खड़ में आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
5-खिला खड्ड पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
6-स्विपली खड्ड से पितरी तोक तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण किया जाएगा।
7-मोरी-बागी से मौताड़ किमी 3 पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
8- बदरासु मोटर मार्ग किमी 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण किया जाएगा।
9-मोरी-नैटवाड़, सांकरी सड़क मार्ग किमी 12 आरसीसी मोटर सेतु व सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
10- बैराना फेतड़ी मोटर मार्ग किमी 2 व 3 में आरसीसी कलवट निर्माण कार्य किया जाएगा।
11-खाबली-गोडियाट सड़क के किमी 7 व 11 में 6 मीटर आरसीसी पुलिया विस्तार निर्माण कार्य।
12-मोरी नैटवाड़ सांकरी समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग से 65 गांव को जोड़ने के लिए किमी 1 से 4 तक क्षतिग्रस्त भाग का मरम्मत व  पुन: निर्माण कार्य किया जाएगा।
13- मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग किमी 4 से परिवर्तन समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग के किमी 10 से 12 क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
14- पांव तल्ला के खड्ड पर पैदल हेतु आरसीसी 15 मीटर पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
15-फिताड़ी से ढांचा तक पैदल गस्ती मार्ग का पुन: निर्माण कार्य किया जाएगा।
16- रूपिन रेंज के अंर्तगत हड़वाडी में भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
17-सुनकुंडी के उपला कनोला में आरसीसी पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
18- रूपिन रेंज के अन्तर्गत धौला से इस्लागाड़ चांगशील पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
19-पाव तल्ला से कलाव सम्पर्क मार्ग खेसडी खड्ड तक व पैदल आरसीसी पुलिया का निर्माण।
20-पाव तल्ला के नई नागर खड्ड तक पैदल आरसीसी  कार्य का निर्माण।
21- नगर पंचायत नौगांव के मुगरा घाटी में हॉस्पिटल तक बाईपास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
22- विकास खंड नौगांव के अंतर्गत भाटिया से कराड़ी मोटर मार्ग व मसाल गांव से गंगराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
23- नगाणगांव, गंगटाड़ी उद्यान केंद्र की स्वीकृति
24- कोल्ड स्टोर आराकोट का कार्य किया जाएगा।
25- रंवाई जौनपुर जनकल्याण समिति को देहरादून नगर निगम नि:शुल्क भूमि आवंटित करने की घोषणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें