फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण, कहा- आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

Sun, 26 Sep 2021 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी वामदेव का समाज, संतों और मुख्य रूप से अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में बहुत योगदान रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को संत शिरोमणि स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति हरिद्वार स्थित आस्था पथ पर लगाई गई है। इस मौके पर साधु संतों के साथ बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

मूर्ति के अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी वामदेव का समाज, संतों और मुख्य रूप से अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में बहुत योगदान रहा है। संतों द्वारा यहां पर उनकी प्रतिमा को लगाया गया है, जो आने वाली पीढ़ी का प्रेरणा देगी।


मूर्ति बदले जाने का आरोप
स्वामी वामदेव जी महाराज की मूर्ति के अनावरण से पहले जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने मूर्ति बदले जाने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी का दावा है कि 18 सितंबर को स्वामी वामदेव की काफी बड़ी मूर्ति अनावरण के लिए लगाई गई थी। लेकिन उसी रात को मूर्ति वहां से गायब हो गई।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस और प्रशासन को शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने कहा कि गायब हुई मूर्ति के बदले दूसरी मूर्ति का अनावरण हुआ तो संत इसका विरोध करेंगे। उधर, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के मुताबिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के मुताबिक मूर्ति गायब होने की उनको कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें