एक कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश महिला कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने स्मृति गो बैक के नारे लगाते हुए काले दुपट्टे हवा में लहराए। बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर विरोध करने पहुंचीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आखिर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री बीजापुर गेस्ट हाउस न पहुंचकर सीधे कार्यक्रम स्थल में चलीं गई थीं।
रविवार को केंद्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को एक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले बीजापुर गेस्ट पहुंचना था। इसकी खबर लगते ही प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में काले दुपट्टे और हाथों में चूड़ियां लेकर वहां विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गईं। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार कर उनका अपमान किया है।
लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा देश में बढ़ती महंगाई और बलात्कार के मामलों में केंद्रीय मंत्री को चुप्पी तोड़ते हुए जवाब देना चाहिए। गिरफ्तारी देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, नजमा खान, गरिमा दसौनी, रेखा डिंगरा, सुशीला शर्मा बेलवाल, सावित्री थापा, शशि बाला कनोजिया, अनुराधा तिवारी, रोबिन त्यागी, सुनीता धारिया, राम प्यारी, मंजू, शुभम चौहान, वासू शर्मा, हरजोत सिंह आदि शामिल रहीं।