फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: हाईवे खोलने में बरती लापरवाही, NHIDCL के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 11:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

हाईवे बंद होने पर  बड़ी संख्या में हाईवे के दोनों तरफ यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन एनएचआईडीसीएल की निर्माणदायी संस्था एनकेजी की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने एनएचआईडीसीएल की निर्माणदायी संस्था एनकेजी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आपदा के समय लापरवाही बरतने पर आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह छह बजे पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आ गया, जिससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया था। बड़ी संख्या में हाईवे के दोनों तरफ यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन एनएचआईडीसीएल की निर्माणदायी संस्था एनकेजी की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

Joshimath-Malari Highway: अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने के पांच घंटे बाद भी जब जेसीबी मशीन नहीं पहुंची तो तहसील प्रशासन की ओर से जेसीबी की व्यवस्था की गई, जिसके बाद हाईवे को सुचारू किया गया।
विज्ञापन


चमोली थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि इससे पहले भी एनएच की लापरवाही सामने आई है, जिससे आम जनमानस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों की शिकायत रही है कि एनएच की लापरवाही से कई लोगों की जान भी गई और कई घायल भी हुए हैं। आपदा के समय लापरवाही बरतने पर एनएचआईडीसीएल की निर्माणदायी संस्था एनकेजी के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र गौड़ के खिलाफ चमोली थाने में आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें