थराली। शनिवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर तलवाड़ी के पास घनियालधार में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। घायल सन्यासी बाबा ने उपचार के दौरान सीएचसी बैजनाथ में दम तोड़ दिया। इससे पहले दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
थराली के थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि मृतक बाबा का पता अज्ञात है और उनका ब्यौरा सीएससी बैजनाथ में है। अभी भी तीन गंभीर रूप से घायलों का उपचार बागेश्वर में चल रहा है। शनिवार को कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रही डाक सेवा जीप तलवाड़ी से दो किमी आगे घनियालधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज सीएचसी बैजनाथ में चल रहा था, जिसमें से एक व्यक्ति सन्यासी बाबा ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। संवाद