फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोड़ से नीचे सड़क में कार गिरी, वाहन चालक की मौत

Thu, 18 Jun 2020 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात हल्द्वानी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार रातीघाट में मोड़ से नीचे सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चालक गम्भीर घायल हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस की मदद से निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 


जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की देर रात हल्द्वानी की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल 1जेडसी 7075 रातीघाट के पास यू मोड़ से 100 मीटर नीचे सड़क में गिरने के बाद पैराफीट पर अटक गई।
विज्ञापन


हादसे में कार चालक राकेश कुमार उम्र 40 साल पुत्र किशन सिंह निवासी एफ 222/56 गली नम्बर 31 साद नगर पालम क्लोनी पालमगांव दक्षिण पश्चिमी दिल्ली कार से छटक कर गम्भीर रुप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल राजेन्द्र गोस्वामी और शंकर नेगी ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। बुधवार रात 108 से हल्द्वानी ले जाते समय राकेश कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। खैरना चौकी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें