एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के अलावा दो और एंबुलेंस को मौके पर भेजा। दोनों घायलों स्वरूप सिंह (45) पुत्र पान सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। टनकपुर के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी और डॉ. मोहम्मद उमर ने घायलों का इलाज किया।
सिर पर गंभीर चोट होने के कारण कुंदन सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास पहुंचते ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और संभागीय निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंचने के बाद बताया कि हादसे का कारण कार के चढ़ाई में बंद होने से पीछे आना प्रतीत हो रहा है।
मृतकों के नाम
1.चालक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी तल्ली खटौली।
2.शंकर सिंह (55) पुत्र मान सिंह, निवासी काडा डोला।
3.जगत सिंह (60) पुत्र माधव सिंह निवासी लड़ाबोरा।
4. कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई।