फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में हुए बंपर प्रमोशन, 100 प्रशासनिक अधिकारी बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

Thu, 25 Jun 2020 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रमोशन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर प्रमोशन हुए हैं। 100 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनाते हुए नए विद्यालयों एवं कार्यालयों में तैनाती दी गई है। शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के पिछले काफी समय से प्रमोशन रुके हुए थे।

विज्ञापन


इससे नाराज मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की ओर से आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन बुधवार को विभाग की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। संयुक्त निदेशक वीएन सिंह की ओर से जारी लिस्ट में कहा गया है कि विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर प्रशासनिक अधिकारियों का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है।

प्रमोशन नितांत अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में यदि कोई न्यायालय वाद विचाराधीन हो तो प्रमोशन न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। वहीं प्रमोशन के पद पर न जाने पर ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के प्रमोशन पर एक भर्ती वर्ष तक विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें