फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnaprayag: दोस्तों के साथ लंगासू गदेरे में नहाने गया युवक डूबा, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Mon, 01 Jul 2024 06:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव से किसी काम से कर्णप्रयाग बाजार आए और फिर स्कूटी से कर्णप्रयाग से दस किमी दूर लंगासू गदेरे में नहाने गए। जहां घटना हो गई।
विज्ञापन
युवक की डूबकर मौत - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंगासू गदूरे में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


लंगासू पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर कनखुल निवासी अभिषेक, प्रियांशु सिंह और अनिल सिंह ने सूचना दी कि उनका दोस्त सुमित पुत्र लखपत लंगासू गदेरे में नहाने गया था। वो तालाब में डूब गया है। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन सुमित इस दौरान तालाब में डूबा और फंसा हुआ था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी।

Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में डूबे दिल्ली के महिला और युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव से किसी काम से कर्णप्रयाग बाजार आए और फिर स्कूटी से कर्णप्रयाग से दस किमी दूर लंगासू गदेरे में नहाने गए। जहां घटना हो गई। घटना में लंगासू निवासी और व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है।

घर का था इकलौता चिराग  
कनखुल के पूर्व प्रधान भगवान कंडवाल ने बताया कि सुमित ने इसी साल 12वीं पास की थी। पढ़ाई में होशियार सुमित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। सुमित के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सुमित की मौत से कनुखल गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें