प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता थे। जिनका शव शनिवार की सुबह नदी से करीब 50 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।
तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार शुभांगनी, पट्टी पटवारी गौरव रावत, क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, जीवन नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल मौजूद रहे।