टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की सीईओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति का बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी।
साथ ही बोटिंग प्वाइंट पर सैनिटाजेशन की व्यवस्था, पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाना होगा। बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।
इस बाबत श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य तरह की बोटें ही संचालित की जाएगी। बताया कि पूर्व की भांति यात्रियों से सामान्य बोट का प्रति सवारी 300 रुपये और स्पीड बोट का 500 रुपये किराया लिया जाएगा।