प्रदेश सरकार ने डीआरडीओ की नई दवा 2 डीऑक्सी डी-ग्लूकोज (2डीजी) के इस्तेमाल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि इस दवा के लिए तकनीकी समिति को पत्र भेज दिया गया है। यह समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर केंद्र से 2डीजी की डिमांड भेजी जाएगी।
स्पूतनिक का ग्लोबल टेंडर जारी
रूस की कोविड वैक्सीन स्पूतनिक की खरीद के लिए सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। सचिव अमित नेगी ने बताया कि इसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। जो भी दावेदार सामने आएंगे, उनके साथ कांफ्रेंस करने के बाद ठेका दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक महीने में स्पूतनिक वैक्सीन भी उत्तराखंड में उपलब्ध हो जाएगी।