फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear Attack: चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स

Thu, 30 Jan 2025 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Uttarakhand News: भालू ने दयाराम के चेहरे और सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उनकी एक आंख भी बाहर निकाल दी।
विज्ञापन
भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली में नंदप्रयाग के समीप एक गांव में बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। भालू के नाखूनों से बुजुर्ग की एक आंख शरीर से निकल गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत चोपड़ाकोट के हेंण गांव निवासी दयाराम पुरोहित (60) हिम ऊर्जा की जल विद्युत परियोजना से रात्रि ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुब्योल गदेरे के पास घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। दयाराम के चिल्लाने की आवाज समीप ही चमतोली के ग्रामीणों ने सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Tehri Accident: कुमाल्डा के पास कार खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू ने दयाराम के चेहरे और सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उनकी एक आंख भी बाहर निकाल दी। ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर जिला प्रशासन ने घायल को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें