स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों व सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा मरीजों का उपचार करने के लिए और बेहतर रणनीति बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में गोल्डन कार्ड में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने, 108 आपातकालीन सेवा के सुधारीकरण, मेडिकल कॉलेजों व राजकीय अस्पतालों में विभिन्न संवर्गों में खाली पदों को भरने सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव व प्राधिकरण के सीईओ आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
12.32 लाख लोगों को मिला लाभ
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना का अब तक 12.32 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। इस पर 2,289 करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है। एक लाख से अधिक गोल्डन कार्ड धारकों ने भी इस योजना में स्वास्थ्य लाभ लिया।