फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार को छोड़कर सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, नियुक्त हुए प्रशासक

Wed, 27 Nov 2024 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की ओर से पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने इसका परीक्षण कराया था लेकिन कार्यकाल बढ़ाए जाने की कोई व्यवस्था न होने पर पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सात हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्ति कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की ओर से पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने इसका परीक्षण कराया था लेकिन कार्यकाल बढ़ाए जाने की कोई व्यवस्था न होने पर पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए गए हैं। सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार के मुताबिक बुधवार शाम से पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हो गए हैं।

Uttarakhand: सरकार ने किया सावधान...भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों की कमान कल से प्रशासकों के हाथों में
क्षेत्र पंचायतों में कल शाम से प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। क्षेत्र पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इनमें उप जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें