मंत्री पांडेय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसपलों को सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाने के लिए सीमैट की ओर से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों को स्कूलों के संचालन, मानकों का अनुपालन और फीस एक्ट को लेकर राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण(एसएसएसए) की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीआरपी और बीआरपी की पदस्थापना की कार्रवाई के लिए तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने को भी कहा। बैठक में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण आरके कुंवर, निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी, प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरके उनियाल, अपर निदेशक आरडी शर्मा, कुलदीप गैरोला, कंचन देवराड़ी, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगी एनसीसी
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि चूंकि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। लिहाजा, सभी माध्यमिक विद्यालयों में एनसीसी शुरू करने के लिए एनसीसी निदेशालय से सहयोग लिया जाएगा।