बारिश-बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, नंदादेवी ईको हट में रुके 16 पर्यटकों को हट के प्रबंधक किशोर डिमरी व अन्य लोगों ने पैदल रेस्क्यू कर जोशीमठ पहुंचाया।
औली के दस नंबर टावर के समीप क्लिप टॉप रिर्जाट में रुके 17 पर्यटकों को जिप्सी के माध्यम से जोशीमठ पहुंचाया गया। शाम तक भी 30 से अधिक पर्यटक औली में जिप्सी आने का इंतजार कर रहे थे।
रोपवे के 27 कर्मचारियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को नगर पालिका की ओर से पूरे रोपवे और परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही रोपवे को बंद किया गया हे। इसके अलावा औली में चेयर लिफ्ट भी बंद कर दी गई है।