आरोप है कि बदमाश दरवाजा खोलकर गुरप्रीत का हाथ पकड़कर जबरन वाहन में बैठाने लगे। उसने विरोध कर भागने की कोशिश की तो एक युवक ने कार से पिस्टल निकालकर उसके सीने पर गोली मार दी। इसके बाद कार लेकर यूपी की तरफ भाग गए।
गोली लगने से गुरप्रीत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। डॉक्टर के अनुसार, युवती की हालत खतरे से बाहर है। गोली छूकर निकल गई। यदि गोली अंदर फंस जाती तो जान को खतरा हो सकता था। इधर, अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि कार में दो-तीन युवक सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।
मदद के लिए शोर मचाती रही मां
बेटी के अपहरण की कोशिश के दौरान मां के हाथ पैर फूल गए। वह आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई नहीं आया। हिम्मत दिखाकर मां-बेटी ने ही मोर्चा संभाला, जिससे बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए। मां ने आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -राहुल कुमार, इंचार्ज, रुद्रविलास चौकी, बिलासपुर (रामपुर)