10 हजार से अधिक छात्रों ने पास की 12वीं
हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया है। ऐसे में अब इन छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। परिषद के 103834 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा। हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद से 12वीं पास करने वाले छात्र भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री