फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कैमुना सोसायटी के नाम पर गबन का एक और आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप 

Fri, 06 Aug 2021 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) 

सार

बता दें कि कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. की स्थानीय शाखा के प्रबंधक कैलाश रावत ने पिछले वर्ष चार नवंबर को कोतवाली में सोसायटी के एमडी प्रदीप आस्थाना और अन्य संचालकों पर लोगों का करोड़ों रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चंपावत में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के एक और आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी सोसायटी के एमडी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : भाजपा पार्षद पति समेत आठ लोग जुआ खेलते पकड़े, चार लाख रुपये बरामद

कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. की स्थानीय शाखा के प्रबंधक कैलाश रावत ने पिछले वर्ष चार नवंबर को कोतवाली में सोसायटी के एमडी प्रदीप आस्थाना और अन्य संचालकों पर लोगों का करोड़ों रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2014 से सोसायटी में करीब आठ सौ लोगों ने आरडी, एफडी आदि  में करोड़ों रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन


मियाद पूरी होने के बाद ग्राहकों को भुगतान के लिए संचालकों से रुपये की मांग की गई, लेकिन रुपये नहीं मिले। केस दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने सोसायटी के एमडी प्रदीप आस्थाना को 27 फरवरी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इसी क्रम में सोसायटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले  एक और आरोपी थाना केराकत जिला जौनपुर यूपी के ग्राम नरहन निवासी मोइनुद्दीन खान को शालीमार गैलेंट विज्ञानपुरी लखनऊ स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह, शाकिर अली, विक्रम सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन


जमीन फर्जीवाड़े में फरार ईनामी यमुनानगर से गिरफ्तार 
पहले से बेची गई जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचकर 12 लाख रुपये हड़पकर कर दो साल से फरार चल रहे आरोपी को प्रेमनगर पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के साथ ही 2500 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें