खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने देहरादून में खाद्यान्न गबन मामले की फाइल तबल की है। बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सरकारी गोदाम में वर्ष 2018 में खाद्यान्न गबन का मामला सामने आया था। गोदाम से गेहूं व चावल के कई बोरे गायब हो गए थे।
वहीं, अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहे खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने एक बार फिर इसी तरह का बयान दे दिया। विधानसभा स्थित कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सस्ते गल्ले की दुकानों में चोरी इसलिए होती है क्योंकि राशन विक्रेताओं को उचित मुनाफा नहीं मिलता।
इसलिए वह इधर उधर झांकते हैं। इस कारण हमने उनका लाभांश बढ़ा दिया। वहीं, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्यान्न पर लाभांश की दर उत्तरप्रदेश के जमाने से चली आ रही है।
दशकों बाद प्रदेश सरकार लाभांश की दर में संशोधन करेगी। बैठक में सचिव सुशील कुमार, अपर सचिव प्रताप सिंह शाह, संयुक्त सचिव पीएस पांगती आदि मौजूद रहे।