फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट : सकल नामांकन अनुपात में उत्तराखंड पांचवें नंबर पर

Sun, 13 Jun 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश का उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहा है। जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा के अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2019-20 में उत्तराखंड ने सकल नामांकन अनुपात में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य का सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय स्तर के 27.1 की तुलना में 41.5 फीसदी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश का उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहा है। जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एससी छात्रों का जीईआर (ग्रोस इनरोलमेंट रेश्यो) 23.4 है। तो वहीं उत्तराखंड में 31.1 है। एसटी छात्रों का जीईआर देशभर में 18.2 है तो उत्तराखंड में 45.8 है।

इसके अलावा सभी समुदाय के छात्रों का जीईआर राष्ट्रीय स्तर पर 26.9 फीसदी है तो उत्तराखंड में 40.7 फीसदी है। एससी पुरुष छात्रों का जीईआर देशभर में 22.8 है तो प्रदेश में 29.7 प्रतिशत है। उत्तराखंड में छात्राओं की जीईआर राष्ट्रीय स्तर से कही ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं की जीईआर 27.3 है तो राज्य में 42.3 है। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के सकल नामांकन अनुपात को ओर बेहतर किया जाएगा। वर्ष 2030 तक इसे 60 फीसदी से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में लिंग समानता के मानक पर राष्ट्रीय स्तर के 0.97 के मानक की तुलना में 1.01 अंक भी राज्य में उच्च शिक्षा में महिला सहभागिता और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

एआईएसएचई रिपोर्ट 2019-20 में उत्तराखंड का जीईआर राष्ट्रीय स्तर से काफी अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि राज्य के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक का काम करेगी।
विज्ञापन

- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें