सप्ताह में तीन दिन चलेगी पिथौरागढ़ की फ्लाइट
एलायंस एयर के माध्यम से दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को हवाई सेवा संचालित होगी। 14 नवंबर तक प्रति यात्री किराया 2499 रुपये तय किया गया। इसके बाद 16 नवंबर से दिल्ली से पिथौरागढ़ का किराया 6999, पिथौरागढ़ से दिल्ली का किराया 7447 प्रति व्यक्ति होगा।
ये रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सोनिका, एसीईओ दयानंद सरस्वती, कार्यकारी निदेशक पंवन हंस संजय, एलायंस एयर से रंजन दत्ता, आरसी शर्मा मौजूद थे। वर्चुअल माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा कार्यक्रम में शामिल हुए।