फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नौ अक्तूबर से शुरू होगी पॉलिटेक्निक में दाखिले की काउंसिलिंग, नोटिफिकेशन जारी

Tue, 06 Oct 2020 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
काउंसलिंग में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स - फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए नौ अक्तूबर से काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कोविड-19 के चलते इस साल छात्रों को कुछ राहतें भी दी गई हैं।परिषद के मुताबिक, पहले चरण की काउंसिलिंग नौ अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक दाखिले खत्म होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 23 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके दाखिले दो नवंबर तक पूरे होंगे। कोविड-19 की वजह से इस बार छात्र को दाखिले के लिए अपने दस्तावेज उस पॉलिटेक्निक में ले जाने की जरूरत नहीं, जहां सीट मिलेगी।

इसके बजाए वह अपने नजदीकी सरकारी या राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक में जाकर दस्तावेज जमा करा सकता है। जो छात्र दाखिला लेने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग में अपनी सीट अपग्रेड करना चाहेगा, उसे दोबारा दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। दाखिले के लिए छात्र को आठ हजार रुपये शुल्क उसी संस्थान में जमा कराना होगा। यह काउंसिलिंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क - 7456962568, 7456962578

पहला चरण

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस भरने की तिथि: नौ अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक
सीट आवंटन: 15 अक्तूबर
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि: 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर

दूसरा चरण

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस भरने की तिथि: 23 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक
सीट आवंटन: 29 अक्तूबर

आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि: 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक
यहां लें काउंसिलिंग में हिस्सा: http://ukcounseling.nic.in/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें