फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंड: बीती रात नई टिहरी में हुआ हादसा, कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत और एक घायल

Fri, 08 Oct 2021 11:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी

सार

नई टिहरी में गुरुवार की रात हुई इस दुर्घटना में तेजपाल सिंह और नरेंद्र राणा की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नई टिहरी में बीती रात को टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग पर एक कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं एक घायल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य कर घायल और मृतकों को खाई से निकाला।



दो लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक मेहराब गांव के घेराबैंड के समीप एक वेगनार कार (संख्या यूके 09 ए 9329) अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाहन में तीन लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी मैं भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है तीनों व्यक्ति सहकारी बैंक व समितियों के कर्मचारी थे। तीनों गुरुवार की रात 11 बजे शादी समारोह से वापस टिहरी लौट रहे थे।


मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नई टिहरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में तेजपाल सिंह (36) पुत्र किशोरी लाल निवासी उठड़ जखणीधार और नरेंद्र राणा (30) पुत्र केदार सिंह निवासी फलेंडा घनसाली की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार (31) पुत्र किशोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

 

बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुबह मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

गोपेश्वर: जेसीबी दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
बीते दिनों घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर सैंतोली के पास हुई जेसीबी दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह इसकी जांच कर रहे हैं। इस दुर्घटना में जेसीबी चालक अनिश मलिक पुत्र अब्दुल अजीज की मौके पर ही मौत हो गई थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि घटना के संबंध में यदि किसी के पास कोई जानकारी या साक्ष्य हों तो वह सात दिनों में लिखित या मौखिक उनके कार्यालय चमोली में दे सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें