बता दें कि मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया था। मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सागर धीमान(20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून और यश(18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई थी।
घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर, विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर और राहुल पुत्र नंद किशोर निवासी आदर्शन नगर रुड़की रूप में हुई थी। इस मार्ग पर पिछले महीने भी दो हादसे हो चुके हैं।