पीरशाली ने भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान की कड़ी निंदा की है। आप प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्त बिजली के मुद्दे पर हुए एक मीडिया पैनल चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधाकर उनियाल ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में आप कार्यकर्ता गुरुवार को 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान की कड़ी निंदा की
बुधवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में पीरशाली ने भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान की कड़ी निंदा की है। आप प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्त बिजली के मुद्दे पर हुए एक मीडिया पैनल चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधाकर उनियाल ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है।
भाजपा का पुतला दहन के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे
इसके विरोध में आप कार्यकर्ता 15 जुलाई को सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा का पुतला दहन के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि भाजपा प्रवक्ता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर नेताओं को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नही?
विज्ञापन
फ्री बिजली मात्र चुनावी स्टंट : सेवादल
उत्तराखंड में बिजली अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा 100 व 200 यूनिट पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने को कांग्रेस सेवादल ने मात्र चुनावी स्टंट करार दिया है। महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि ऊर्जा मंत्री प्रदेश में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली व 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा पर अपने बयान से बैकफुट पर आ गए हैं।
यह घोषणा मात्र आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए
जनता से वाहवाही बटोरने के लिए ऊर्जा मंत्री ने यह घोषणा मात्र आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए की। इससे पूर्व भी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने की घोषणा की थी, जो आज भी अधूरी है। क्योंकि लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो चुके हैं। उन सभी परिवारों से पानी के कनेक्शन के नाम पर 8000 रुपये लिए जा रहे हैं। इससे जनता भाजपा की करनी कथनी के भेद को समझ चुकी है।