फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टिफिन और बंदूक लेकर चौकीदार की नौकरी करने पहुंचे 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल

Tue, 07 Sep 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Colonel Ajay Kothiyal Job News: कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए उनसे 25 हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन
कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार (सेनि.) कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को हाथ में लंच बॉक्स और बंदूक लेकर चौकीदार की नौकरी ज्वाइन करने सचिवालय पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए उनसे 25 हजार रुपये लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: चार साल में महज दो फीसदी बेरोजगारों को ही मिली नौकरी, भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
विज्ञापन


लगाया घूस लेकर नौकरी देने का आरोप
उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे इस तरह के कृत्य हो रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में काबिल युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। जबकि आउटसोर्स एजेंसियां घूस लेकर बिना पूरी प्रक्रिया करे ही नौकरियां बांट दे रही है। इसी भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए मेरे नाम पर भूतपूर्व सैनिक के कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया गया था। इस दौरान बिना पूरी प्रक्रिया पर अमल किए घूस लेकर मुझे चंपावत में चौकीदार की नौकरी दे दी गई।

सचिवालय के बाहर जमकर की नारेबाजी
नौकरी ज्वाइन करने सचिवालय पहुंचे कर्नल कोठियाल के साथ बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इसलिए नौकरी नहीं दी जा रही क्योंकि उनके पास पैसे नहीं है। मैंने पैसे जमा कराए तो मुझे नौकरी मिल गई। मैं सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मुझे नौकरी दी। लेकिन मुझे दुख भी है कि प्रदेश में इतने युवा हैं जिन्हें नौकरी की जरूरत है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल को हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद ही आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी पैठ जमाने में लगी है।  
विज्ञापन


यह मामला सोशल मीडिया में चल रहा है। अब तक इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।
- रेखा आर्य, बाल विकास मंत्री

जारी किया गया नियुक्ति पत्र:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें