फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रोडवेज देहरादून मंडल में 87 मृतक आश्रित नौकरी से एक कदम दूर, कल तक जमा करने होंगे ये प्रमाणपत्र

Thu, 18 Jan 2024 07:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

13 मार्च 2017 के बाद के 195 मृतक आश्रितों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम में सरकार ने नौकरी की राह खोली है। वर्ष 2017 में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को फ्रीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून मंडल में 87 मृतक आश्रितों का चयन नौकरी के लिए किया गया है, लेकिन इनमें से कई के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। परिवहन निगम मुख्यालय ने इन सभी की सूची जारी करते हुए दस्तावेज जमा कराने के लिए 19 जनवरी को मुख्यालय में बुलाया है।

दरअसल, परिवहन निगम में खराब आर्थिक हालात के चलते वर्ष 2017 में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को फ्रीज कर दिया गया था। अब निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार आने के बाद ये रोक हाल ही में सरकार ने हटाई है। शासन के आदेश के बाद परिवहन निगम मुख्यालय ने आश्रितों की सूची मांगी थी।

विज्ञापन


देहरादून मंडल से 87 आश्रित की मूल पत्रावलियां पहुंची हैं। इनमें से कई आश्रित दावेदार ऐसे हैं, जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। लिहाजा, मृतक आश्रितों को कहा गया है कि वह अपने संबंधित दस्तावेज के साथ 19 जनवरी को परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचें।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: ऊर्जा निगमों में तकनीशियन ग्रेड-2 भर्ती का रिजल्ट घोषित, चयन आयोग ने जारी की पांचवीं सूची, यहां देखें

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने स्पष्ट किया है कि इस काम में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर सबको सूचित किया जाए ताकि वह समय से अपने दस्तावेज लेकर पहुंच सकें। इन दस्तावेजों में कई दावेदारों के वारिसान प्रमाण पत्र नहीं हैं तो कई के वारिसों की ओर से आश्रित को नौकरी का मूल शपथ पत्र तो कई के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न होने का शपथ पत्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें