फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगी 439 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, खाली पदों का प्रस्ताव भेजा

Mon, 17 Feb 2025 07:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कालेजों में विभिन्न संकायों के खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से शीघ्र ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 खाली पदों को भर जाएगा। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कालेजों में विभिन्न संकायों के खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से शीघ्र ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 439 खाली पदों में से सामान्य श्रेणी के 218, अनुसूचित जाति 112, अनुसूचित जनजाति नौ, ओबीसी के 68 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 32 पद शामिल हैं। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य के मेडिकल काॅलेजों के दो दर्जन संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन


PM Modi Uttarkashi Visit:  नया आयाम...प्रधानमंत्री करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास

विज्ञापन

इनमें एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, गायनी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑथोपेडिक्स, ओटो राइनो लाइरिंगोलोजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, साइकैट्रिस्ट, रेडियोडाइग्नोसिस, रेडियोथेरेपी व रेस्पिरेटरी के पद शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को प्राचार्यों व सह प्राध्यापकों के प्रोन्नति के पदों को भी शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें