सीएसआई सर्वे में इन बिंदुओं को किया जाता है शामिल
ग्राहक संतुष्टि सर्वे (सीएसआई) में 33 बिंदुओं में बोर्डिंग सुविधा, टर्मिनल बिल्डिंग की स्वच्छता, पैसेंजरों को मिलने वाली बस सुविधा, एयरपोर्ट कर्मियों और एअरलाइंस के लोगों का व्यवहार, सीआईएसएफ का व्यवहार, एयरपोर्ट पर इंटरनेट सुविधा, लगेज ट्रॉली सुविधा, खाद्य सुविधा, उड़ान संबंधी जानकारी आदि शामिल हैं। जिससे ग्राहक संतुष्टि सर्वे तैयार कर स्थान दिया जाता है। इस सर्वे से पता चलता है कि एयरपोर्ट अपने पैसेंजरों को किस स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छात्रों के लिए खुशखबरी...मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार, जानिए क्या है तैयारी
सीएसआई में दून एयरपोर्ट को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि और अधिक सुविधाएं जुटाकर कार्यरत सभी कर्मियों और अधिकारियों के सहयोग से देशभर में देहरादून एयरपोर्ट को नंबर एक का स्थान दिलाया जाए। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक देहरादून