वर्तमान में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम की कुल 9804 सीटें मान्य हैं। विभाग ने नर्सिंग कोर्स की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेज रखा है। मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन के लिए संस्थानों के आवेदनों की विभिन्न स्तरों में छंटनी करने के बजाय इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।
स्टेट नर्सिंग काउंसिल में 21541 नर्सें पंजीकृत
समिति की बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल में वर्ष 2024 तक पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 21541 है। वर्तमान में सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग व जीएनएम की कुल 9804 सीटों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।