चार चरणों में चयन के बाद उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के खिताब से नवाजा गया है। उनके वीडियो को संस्था ने अपने यू ट्यूब और सोशल मीडिया एकाउंट पर भी अपलोड किया है। उन्हें एक प्रमाणपत्र और मेडल भी भेजा गया है।
पूरे दिन मोबाइल में ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया में व्यस्त युवाओं के लिए अभिषेक कहते हैं कि इंटरनेट के सही उपयोग से तरक्की की राह मिल जाती है। इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोग कुछ भी सीख सकते हैं। अभिषेक ने हाईस्कूल में 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।