इसे किस्मत ही कहेंगे कि 20 हजार रुपये नहीं होने पर और एकत्र किए जाने वाले 11 लाख रुपये लुटने से बच गए। लूट का शिकार आदित्य जिस कुरियर संचालक के पास 11 लाख रुपये लेने के लिए गया था। उसमें 20 हजार रुपये कम हो गए। इसलिए कुरियर संचालक ने रुपये देने से मना कर दिया था।
सुभाष कॉलोनी में रहने वाला एक युवक कुरियर का काम करता है। बैंक में अपनी कमाई के रुपये जमा करने के लिए उसने भी सीएमएस कैश मैनेजमेंट सर्विस की सेवाएं ली हैं। इसी कंपनी के कर्मचारी के जरिये अपनी जमा पूंजी बैंक तक पहुंचाता है।
गनीमत रही कि सोमवार को जिस समय कूरियर में कर्मचारी 11 लाख रुपये लेने के लिए पहुंचा था तो उक्त युवक के पास उस समय 20 हजार रुपये कम हो गए। रुपये कम होने पर उसने बाद में आने की बात कही। दुकान में करीब आधा घंटे तक बैठकर आदित्य रुपये देने की जिद करता रहा। रुपये दे दिए जाते तो ये 11 लाख रुपये भी बदमाश लूटकर फरार हो जाते। कूरियर संचालक रुपये कम होने को अपनी किस्मत मान रहा है।