फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस जिले ने राज्य को दिया पांचवां मुख्यमंत्री, तीरथ की ताजपोशी से जनपद में खुशी की लहर

Wed, 10 Mar 2021 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने राज्य को तीरथ सिंह रावत के रूप में पांचवा मुख्यमंत्री दे दिया है। जिसके बाद एक बार फिर जनपद पौड़ी उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर रहा है। तीरथ के मुख्यमंत्री बनने से उनके मूल गांव सीरों, सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं और परिजनों द्वारा जश्न का सिलसिला जारी है। ढोल-नगाड़े के साथ खुशी मनाई जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंडः कुछ ऐसा रहा तीरथ सिंह रावत के गांव की पगडंडी से मुख्यमंत्री तक का सफर, पढ़िए

जनपद पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। विकास खंड पौड़ी के राधा बल्लभपुरम गांव के मूल निवासी खंडूरी 8 मार्च 2007 में सीएम बने। 2009 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर हार मिलने के बाद पार्टी ने उन्हें 23 जून 2009 में हटा दिया था।
विज्ञापन


उत्तराखंडः त्रिवेंद्र ने तीरथ के नाम का प्रस्ताव देकर सबको चौंकाया, कभी प्रतिद्वंद्वी थे, आज बने दोस्त
 

तीरथ सिंह रावत के रुप में प्रदेश को पांचवा सीएम दिया

हालांकि खंडूरी को ठीक चुनाव से पहले सितंबर 2011 में उन्हें सीएम पद पर दोबारा ताजपोशी मिली। जिसे उन्होंने 13 मार्च 2012 तक संभाला। इसके बाद उत्तराखंड को जनपद पौड़ी ने द्वितीय मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के रुप में दिया। विकास खंड पाबौ के पिनानी गांव निवासी डा. निशंक 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

उत्तराखंड: मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं तीरथ सिंह रावत की पत्नी, कहा- मुझे पहले से ही अंदाजा था

विजय बहुगुणा के रुप में जनपद पौड़ी ने तीसरा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को दिया। जो 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक मुख्यमंत्री रहे। विजय बहुगुणा विकास खंड खिर्सू के बुघाणी गांव के मूल निवासी निवासी हैं।

खैरासैण गांव निवासी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह जनपद पौड़ी से मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे व्यक्ति रहे। अब 10 मार्च 2021 को जनपद पौड़ी ने तीरथ सिंह रावत के रूप में प्रदेश को पांचवा सीएम दिया है। 

केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने बधाई दी

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में भी लाभ मिलेगा।

केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के प्रतिनिधित्व का जिम्मेदारी गढ़वाल सांसद को मिलना गौरव की बात है।


तीरथ सिंह रावत पर बाबा केदार व महाकाली कालीमठ की कृपा हुई है। वे, बीते कई वर्षों से रुद्रप्रयाग जिला भ्रमण पर कालीमठ के दर्शनों को जाते रहे हैं। साथ ही बीते वर्ष व उससे पहले भी यात्राकाल में बाबा के दर्शनों को धाम गए हुए थे।
विज्ञापन

एक परिवार की तरह काम करती है भाजपा

तीर्थ पुरोहित पोस्ती ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत के राजनीतिक अनुभव व सलों तक संगठन में काम करने का प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण जुगराण, संतोष त्रिवेदी आदि ने भी सीएम बनने पर गढ़वाल सांसद को बधाई दी है।

इधर, भाजपा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि हाईकमान ने बड़ी सूजबूझ के साथ जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है।

जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, अरूणा बेंजवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिपं सदस्य चंडी प्रसाद भट्ट समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कहा कि संगठन नई ऊर्जा के साथ मिशन 2022 की तैयारियों में जुटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें